नैनीताल -पुलिस ने 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

0
78

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है l एसएसपी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम तथा प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में एस०ओ०जी० तथा काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग कालटैक्स नहर कवरिंग रोड नियर राजू सर्विस सेंटर के पास काठगोदाम से सोनू साहू के कब्जे से 607 ग्राम चरस व कैलाश चन्द्र के कब्जे से 526 ग्राम चरस कुल 1133 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।