नैनीताल- नैनीताल के बेतालघाट से फरार तीन गोलीकांड आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

0
130

रिपोर्ट – कांता पाल /नैनीताल- बिजुवा खीरी में बेतालघाट नैनीताल पुलिस ने लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे से तीन फरार आरोपियों को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि आरोपी भीरा के मेन मार्केट में एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीद रहे थे। इसी दौरान उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें घेर लिया। गिरफ्तारी के समय दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान ली। इस घटना से मार्केट में अफरा-तफरी मच गई।
ये वही आरोपी हैं जिन्होंने निकाय चुनाव के दौरान फायरिंग की थी। चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया था। तब से उत्तराखंड पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
पुलिस ने आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच भीरा थाने में ले जाया। पुलिस ने आरोपियों से एक थार गाड़ी भी बरामद की  है। उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड से इन आरोपियों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के भीरा तक पहुंची थी।