रिपोर्ट -कांता पाल/ नैनीताल- पुलिस ने छेड़खानी करने वाले 3 आरोपियों को शिकायत के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया है l 31 सितम्बर को वादिनी/पीड़िता निवासी लालकुआं द्वारा थाना लालकुआँ पर पहुँचकर तहरीर दी गई कि अपनी भांजी के साथ बाजार से घर लौटते समय हनुमान मंदिर के पास स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर वाहन में बैठे युवकों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए और लालकुआं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 2 घंटे में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपियों की पहचान चन्दन आर्या निवासी राजीवनगर प्रथम, बिन्दुखत्ता, लालकुआँ ,अनिल कुमार आर्या निवासी राजीवनगर प्रथम, बिन्दुखत्ता, लालकुआँ और विनोद आर्या निवासी कार रोड, शिव मंदिर के पास, बिन्दुखत्ता, लालकुआँ के रूप में हुई है l मौके से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने ₹500 नगद ईनाम की घोषणा की है। नैनीताल पुलिस का साफ संदेश है कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जनपद में महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
























