रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा रात्रि 10 बजे के बाद डीजे का संचालन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को नीलांचल कॉलोनी में एक डीजे संचालक द्वारा रात्रि 12 बजे के बाद भी तेज ध्वनि में डीजे बजाए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव अनिल कुमार द्वारा मौके पर जाकर चेक करने पर रात्रि 12.35 बजे नीलांचल कॉलोनी हल्द्वानी में घर की छत पर काफी तेज ध्वनि में डीजे बजाकर संगीत एवं अन्य ध्वनि उपकरणों के प्रयोग कर निर्धारित समय व ध्वनि तीव्रता का उल्लंघन करने पर डीजे स्वामी भूपेन्द्र मौर्या का चालान अन्तर्गत धारा 51(3)/ 83 पुलिस अधि0 में किया गया। भूपेंद्र मौर्या पहले भी काफी रात्रि देर तक डीजे बजाने का आदी है। जिस कारण इस प्रकार के कार्य की पुनरावृत्ति रोकने के लिए डीजे उपकरणों को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।

























