रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने खराड़ी क्षेत्र स्थित सूचना पर एक मकान में छापेमारी की गई, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था ,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसका भंडाफोड़ किया ।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर LPG रिफिलिंग के उपकरण, तराजू व बाट तथा लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया गया। मौके से अवैध रिफिलिंग करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना रामनगर में FIR No. 101/26दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा ,जन सुरक्षा से खिलवाड़ और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
आमजन से अपील है कि यदि आपके आसपास गैस की अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या भंडारण की सूचना है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें या आपातकालीन नंबर 112, या अपने नजदीकी थाने में सूचना दें।























