रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – प्रीति प्रियदर्शिनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन खोने/चोरी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये इन पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु साईबर सैल मोबाइल ऐप को आदेशित किया गया था। साईबर सैल मोबाइल ऐप नैनीताल को देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/यातायात नैनीताल व डॉ जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक, नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं शान्तनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में सुधीर कुमार प्रभारी निरीक्षक साईबर सैल द्वारा शिकायत कर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अप्रैल 2021 से माह जुलाई 2021 तक के कुल गुमशदा 682 प्रार्थना पत्रों के मोबाइलों के आईएमईआई को एसओजी द्वारा सर्विलांस में लगाया गया जिसमें से आईएमईआई का प्रचलन में होना पाया गया जिस आधार पर साईबर सैल मोबाइल ऐप टीम में नियुक्त उक्त कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के अतिरिक्त राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद से कुल 166 विभिन्न कम्पनियों के निम्नांकित मोबाइल फोन को जिनकी कीमत लगभग 20,30,000/-के मोबाइल फोन को रिकवर किया गया।
























