नैनीताल-पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने के आरोप में 3 को गिरफ्तार किया

0
133

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- पुलिस टीम ने बंद घरों में चोरी करने वाले 3 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा मामले में शीघ्र खुलासा एवं बरामदगी हेतु एस0पी0 सिटी हल्द्वानी को टीम गठित करने के निर्देश दिये गये। रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आवश्यक कार्यवाही शुरू करते हुए घटना के आस-पास के लगभग 100-120 सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसके आधार पर 03 व्यक्तियों को चोरी किये गये माल सहित गिरफ्तार किया गया है ।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग दिन में बंद घरों की रेकी करते हैं और रात में बंद घरों के ताले तोड़कर सोना-चाँदी एवं नकद पैसा चोरी कर सोने-चांदी के आभूषणों को बेचते है l बाद में तीनो आरोपी रुपयों को आपस में बांटकर अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं । 26 सितम्बर को भी रात में एक बंद घर में चोरी की थी। जहां 01 जोड़ी पौची, 01 बडा मंगलसूत्र, 01 जोड़ी कंगन, 01 जोड़ी पायल, सोने-चांदी चोरी किया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उज्जवल उम्र 20 वर्ष निवासी जीतपुर नेगी देवलचौड़, सुभाष दिवाकर उम्र 20 वर्ष निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी, विजेन्दर कुमार उर्फ कन्नू उम्र 36 वर्ष  निवासी ग्राम हरिनगर अक्सोड़ा मुक्तेश्वर हाल राजपुरा कोतवाली हल्द्वानी के रूप में हुई है l