नैनीताल- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

0
103

रिपोर्ट – कांता पाल /नैनीताल-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः शक्तिपीठ मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने  राष्ट्रपति  द्रौपदी  मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।