नैनीताल- बाइक चोर की जनता ने की पिटाई

0
134

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- उत्तराखंड के रुड़की सिविल अस्पताल के सामने द्वारका एनक्लेव में एक शातिर बाइक चोर रंगे हाथों पकड़ा गया। चोरी की वारदात को अंजाम देते वक्त स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया। वहीं चोर ने मौके से भागने की कोशिश तो जरूर की लेकिन भीड़ ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर डाली। घटना की जानकारी के बाद मार्केट में भीड़ जुट गई। गुस्साई भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने सूचना कोतवाली गंगनहर पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चोर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी को थाने ले जाया गया है जहां पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
रुड़की में चोरी करने आए युवक की किस्मत उस वक्त पलट गई जब बाइक चोरी करते हुए लोगों की नजर उस पर पड़ गई। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि एक चोर को स्थानीय लोगों ने चोरी करते हुए पकड़ा था जिसके साथ मारपीट भी की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है साथ ही मारपीट वाले मामले में जांच की जा रही है।