रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – मानव और पशुओं में आपस में फैल रही बीमारी का हल खोजने के लिये नवम्बर में दुनिया भर के वैज्ञानिक नैनीताल के मुक्तेश्वर में जुटेंगे l भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान में 6 से 8 नवम्बर तक कई देशों के वैज्ञानिक पहुंचेगे और वन हैल्थ पर अपना शोध दुनिया के लोगों के सामने रखेंगे संयुक्त निदेशक आइवीआरआइ वाईपीएस मलिक ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में मानव में पशुओं से आ रही बीमारियों का हल खोजा जायेगा और शोध में क्या नई जरूरतें हैं इस पर भी मंथन होगा..पत्रकारों से बातचीत में सहायक निदेशक ने बताया कि अधिकांश बीमारियों पशुओं से मानव में आ रही है जिसमें कोरोना बर्ड फ्लू समेत कई हैं अगर इन बिमारियों को पशुओं में ही रोक दें और टीके लगा दिए जाएं तो लोगों को इस बीमारी से निजात मिल जायेगी। सहायक निदेशक मलिक ने कहा कि वो वैक्सीन सालों से बना रहे हैं लेकिन बाजार को क्या जरूरतें हैं इसके लिए 36 से ज्यादा उद्योग को भी यहां बुलाया गया है ताकि वैक्सीन बेहतर होने के साथ डिमांड बाजार में बनी रहे। वन हैल्थ के माध्यम से पशुधन उत्पादन, संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन पर केंद्रित चर्चा को बढ़ावा देना है। यह सम्मेलन पशु जन्य रोगों, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, खाद्य सुरक्षा, तथा जलवायु परिवर्तन के पशुधन पर पड़ने वाले प्रभाव जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।
























