रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल- नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ प्रधानाचार्या श्रीमती तारा बोरा , इस विद्यालय के पूर्व प्रवक्ता नागेन्द्र नाथ व विद्यालय के प्रधानाचार्य सिंह मेहता ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा इस अवसर पर स्वागत गीत प्रस्तुत किया और हिन्दी गीत- हिन्दी है भारती प्रस्तुत किया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कवि दरबार लगाया गया। जिसमें विभिन्न कालों के कवि जैसे- सूरदास, तुलसीदास, कबीरदास, सुभद्रा कुमारी चौहान, मीराबाई, गिरदा, शेरदा, रामधारी सिंह दिनकर, द्रोपदी, नन्दिनी साहू आदि का किरदार निभाया गया जो बहुत आकर्षक रहा । इस कार्यक्रम में हिन्दी विभाग द्वारा वार्षिक गृह परीक्षा में हिन्दी विषय में प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं को तथा परिषदीय परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर हिन्दी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । इस वर्ष हमारे विद्यालय के छात्रा साक्षी बिष्ट कक्षा 10 को हिन्दी में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर तथा छात्र नैतिक आकाश कक्षा 11 ब को यात्रा वृतांत लेखन में राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर देहरादून में पुरस्कृत किया गया, जिनको विद्यालय में भी हिन्दी विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया । मुख्य अतिथि तारा बोरा प्रधानाचार्य, रा.श.सै. स्मारक विद्यापीठ ने अपने सम्बोधन में उपरोक्त सभी छात्र – छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हमें हिन्दी भाषा को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के पूर्व प्रवक्ता नागेन्द्रनाथ ने भी हिन्दी दिवस की सभी को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हिन्दी हमारी राजभाषा है, आधुनिक युग के दौर में हिन्दी की महत्ता और अधिक हो गयी है। कार्यक्रम का संचालन आलोक भट्ट व छात्रा सुनैना कक्षा 12 ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर डॉ ० नीलम , चन्द्र प्रकाश , मनोज कुमार नेहा, डॉ ० रेनू , आलोक साह, सागर, उत्कर्ष , शाहनवाल मंजू मीनाक्षी, महेश, दरपान, नवीन पाठक, गीतिका, निशा, अवन्तिका, दिव्या, भावना आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
























