रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – उत्तर प्रदेश के मेरठ से नैनीताल पहुंचे तलवार दंपति और सदस्यों द्वारा नैनीताल के विभिन्न पर्यटक स्थलों में जनसंख्या जागरूकता अभियान चलाया गया। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान में जुटे तलवार दम्पति ने कहा कहा वो उल्टे कि उल्टे चलकर जनता को सीधा संदेश देना चाहते है अगर इसी तरह से जनसंख्या बढ़ती रही तो एक दिन सभी को मूलभूत सुविधाओं से महरूम होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि तलवार दंपति पिछले 32 वर्षों से प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांग रहा है। उन्हें उम्मीद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आग्रह को स्वीकार कर उन्हें मिलने का समय देंगे। तलवार दंपति ने नैनीताल में पदयात्रा निकालने के साथ ही लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखें और जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग करें ताकि भविष्य में जनसंख्या विस्फोट की स्थितियों से निपटा जा सके।
























