नैनीताल-परिवहन विभाग ने 108 वाहनों के चालान किये

0
68

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- आज परिवहन विभाग के द्वारा सघन प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 108 वाहनों के चालान किये और साथ ही एक ट्रक , पिकअप और ई रिक्शा वाहन को सीज किया। आज सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन जितेंद्र सांगवान के द्वारा हल्द्वानी- नैनीताल और परिवहन कर अधिकारी नंदन प्रसाद के द्वारा नैनीताल भीमताल तथा गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें  बस, ट्रक, ऑटो, टैक्सी बाइक, ई रिक्शा,  टैक्सी आदि वाहनों के  टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट, नो पार्किंग, ओवरस्पीड आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इसमें 30  ओवर स्पीड वाहनों एवं 20 टैक्सी बाइक के परमिट शर्तों के उल्लंघन के अभियोग के चालान भी सम्मिलित है।
चेकिंग अभियान में  परिवहन निरीक्षक आरसी पवार , गिरीश कांडपाल , नंदन रावत, चंदन सुपयाल, अनिल कार्की, चंदन ढैला, अरविंद हयांकि, गोधन सिंह ,महेंद्र  कुमार,  मो० दानिश आदि सम्मिलित रहे।