नैनीताल-  मूसाताल में वायु सेना के 2 जवानों की डूबने से मौत

0
157

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल के भीमताल क्षेत्र की ब्लॉक पंचायत चांफी के मूसाताल में डूबने से वायु सेना में तैनात 2 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि उनको बचाने तालाब में कूदे 2 युवक बच गए। चारों युवक एयरफोर्स में तैनात हैं। ये सभी लोग पठानकोट से नैनीताल घूमने आए थे। जिसमें 4 युवक और 4 युवतियां हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ों में घूमने के बाद ये सभी चांफी के समीप मुसाताल में नहाने उतरे और अचानक डूबने लगे साहिल और प्रिंस यादव को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए सौरभ और बृजेन्द्र पानी मे उतरे तो वो भी पानी मे फंस गए। हालांकि ये दोनों तो किसी तरह बच गए। मगर साहिल व प्रिंस यादव की डूबने से मौत हो गयी है। सीओ भीमताल ने बताया कि ये चारों युवक पंजाब पठानकोट एयरफोर्स में तैनात थे और नैनीताल घूमने आए थे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतकों की सूचना पठानकोट यूनिट को भेज दी है।