रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये है। एसओपी के मुताबिक 14 सितंबर सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। राज्य सरकार ने इस बार भी न तो कोई पाबंदी लागू की गई है और न ही कोई अतिरिक्त ढील ही दी गई है। आपके बता दें कि वर्तमान में कोविड कर्फ्यू कल सुबह 6 बजे तक समाप्त हो रहा था। लेकिन अब सरकार ने इसे आगे बढ़ाकर 14 सितंबर तक कर दिया है। आदेश के मुताबिक जिलाधिकारी परिस्थितियों के अनुसार कोई निर्णय ले सकेंगे l कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम जारी रहेगा l विवाह समारोह में 50 लोग शामिल हो सकेंगे l राज्य में आने वाले लोगों को 72 घंटे पूर्व की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी l शवयात्रा में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे l
























