नैनीताल – तल्ला कुण गांव में डोली में बिठाकर मरीज को पहुंचाया अस्पताल

0
78

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल  – नैनीताल से सटे गांव तल्ला कूण में मोटर मार्ग नही होने से आज भी ग्रामीणों को बीमार बुजुर्ग को 4 किलोमीटर पैदल डोली में बिठाकर जंगलों के बीच उबड़ खाबड़ पगडंडियों से बीमार मरीजों को डोली में लेकर मुख्य मार्ग तक लाकर अस्पताल पहुंचते हैं।
आजादी के आजादी के 78 वर्ष पूरे होने के बाद से आज तक मोटर मार्ग को तरस रखे नैनीताल की बेलुवाखान ग्राम सभा के सौलिया, तल्ला कूण के ग्रामीणों को मोटर मार्ग के अभाव में  पतली पखडंडी मार्ग से ही हर रोज रोजमर्रा की जरूरतों का सामान की खरीदारी करने पैदल 4 किमी आवाजाही करनी पड़ती है। ये तब और भी मुश्किल हो जाता है जब बारिश के दौरान बीमार बुजुर्ग या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना होता है। बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए हर रोज 8 किलोमीटर का सफर तय होता है। वर्षों से मोटर मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों ने बीते सप्ताह ग्रामीणों द्वारा किए गए पंचायत चुनाव बहिष्कार के बाद जिला प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि 3 माह में ग्रामीणों की समस्या का समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।