रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – तराई क्षेत्रों में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से राहत पाने और ठंडी हवाओं का आनन्द लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है। सरोवर नगरी नैनीताल के पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की चहल कदमी से शांत पड़ी झील में पर्यटक नौकायन करते नजर आ रहे है। नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती आमद से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे है ।
वीकेंड पर नैनीताल में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। नैनीताल के सभी पर्यटक स्थल सैलानियों से भरे पड़े है तो वही नगर से सभी होटल व पार्किंग फूल हो गई है। जिला प्रशासन के आदेशों का नैनीताल पुलिस द्वारा सख्ती से पालन कराया जा रहा है। नैनीताल की सीमाओं से लगे विभिन्न बैरियर कालाढूंगी, मंगोली, ज्योलिकोट, रूसी बाईपास बैरियर में नैनीताल की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोककर सटल सेवाओं के माध्यम से नैनीताल भेजा जा रहा है। जिसके चलते नैनीताल आने वाले पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाईपास पर रोके गए पर्यटकों का कहना है उनके वाहन शहर से दूर पार्क करा दिए है यहां से नैनीताल
के पहुंचने के लिए प्रशासन ने कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। परिवार के लोगों के साथ घंटों इंतजार करना पड़ रहा है ।
























