किशोर सिंह /अजमेर – दहेज प्रताडंना के मामले में महिला पुलिस थाना का सिपाही ओर व एक एडवोकेट द्वारा मुकदमे में से नाम हटाने के एवज में 15 हजार रूपये की रिश्वत की डिमांड की थी, जहा एसीबी स्पेशल युनिट ने 9जनवरी को महिला थाने के सिपाही निर्मल को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वकील मुकेश साहू मौके से फरार हो गया था, जिसे आज एसीबी की स्पेशल टीम ने आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
एसीबी स्पेशल युनिट के थाना प्रभारी पारस मल ने बताया कि किशनगढ निवासी रोहित कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताडना का मामला दर्ज है, जिसमें उसके परिवार वालों के नाम हटाने की एवज में 15 हजार रूपये की रिश्वत मांगी जा रही है। उक्त मामले में वकील मुकेश साहू द्वारा चार हजार रूपये पूर्व में ही ले लिये गये थे। जब एसीबी ने महिला थाने के बाहर अपना झाल बिछाया तो एसीबी ने महिला थाने में तैनात निर्मल कुमार को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वकील साहू का कार्यवाही की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया था, आज गिरफ्तार करके एसीबी के विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां साहू को 8मार्च 2018 तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


























