किशोर सिंह /अजमेर- अजमेर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस पार्टी द्वारा सोमवार को अपने-अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारने के बाद भाजपा प्रत्याषी पूर्व रामस्वरूप लांबा ने कहा कि पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव जीतेगी। चार साल में सीएम वसंधुराज राजे द्वारा जो कराये गये विकास कार्यों के बल पर ही जनता के बीच जायेगें और हमारे कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही इस चुनाव को जीत दिलायेंगी। लांबा ने कहा कि जब-जब राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती है प्रदेष विकास की ओर बढता है, लेकिन जब कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेष को एक बिमारू बना देती है। वहीं दूसरी ओर बी पी सारस्वत ने कहा कि जो चार बार चुनाव हार चुका है, उस पर कांग्रेस ने दाव लगाया है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याषी डाॅ रघु शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में जनता सहानुभूति पर नहीं विकास पर फैसला करेगी। कांग्रेस वंषवाद करती है तो अपराध व और भाजपा वंषवाद करे तो मेरिट है। शर्मा ने कहा कि इस चुनाव को लेकर पार्टी लेकर कटीबद्व् है। चार साल में जनता के साथ भाजपा ने धोखा किया है। चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा प्रदेष में सुराज यात्रा निकाली थी उसमे 15 लाख लोगों को रोजगार व मंहगाई कम करने समेत कई सपने दिखाये। उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। उल्टा भाजपा ने मंहगाई, बेरोजगारी बढाई है और साथ ही नोटबंदी व जीएसटी लागू करके व्यापार पूरी तरह चैपट कर दिया है, जिसकी मार आज भी व्यापारी वर्ग व आमजन को भुगतनी पड रही है, शर्मा ने कहा कि नोटबंदी से कितना कालाधन बाहर आया है, मोदी बताये।


























