नैनीताल – बेटियों ने माँ को निकाला तो पड़ोसियों ने दिया सहारा

0
156

कान्तापाल/ नैनीताल – इन दिनो नैनीताल में दो बेटियों  की माँ 80 साल की उम्र में दर दर की ठोकरें  खाने को मजबूर है।  80 साल की पार्वती देवी जो नैनीताल के 7 नम्बर में रहती है, लेकिन बीते दिनो ये माँ ठंड के मौसम में दर दर भटकने और मुफ़लिसी की जिंदगी बिताने को मजबूर हैं , क्योकि पार्वती देवी को उनकी ही बेटियों ने घर से निकाल दिया है, पार्वती देवी कहती हैं  कि अगर वो अपनी बेटियों  के घर जाती हैं  तो उनकी बेटी उनको घर से धक्का देकर भगा देती है, जिस कारण पार्वती देवी कई दिनो तक सडको पर भूखी प्यासी भटकती रही, जिसके बाद उनके पडोस मे ही रहने कुछ लोगो ने मानवता दिखाते हुए उन्हें सहारा दिया और वो ही पार्वती की देख भाल कर रहे है, पडोसी कहते है कि अगर कोई भी पार्वती की मदद करता है तो उनकी बेटियां  उनसे लड़ती है, जिसके चलते ना तो मदद करने को तैयार है और ना ही कोई सहारा देने को।

पार्वती देवी बताती है उनका बेटियों  के शिवा दुनिया में कोई नही है, और वो भी आज उनकी देखभाल नही कर रही है, पार्वती के पति भैरव दत्त भटट की 12 साल पहले मौत हो गई थी, और उसका एकलौता बेटा 14 साल की उर्म में अचानक लापता हो गया, जिसका आज तक कही पता नही चला। पार्वती की 2 बेटियां हैं  भगवती और प्रेमा जिनकी शादी नैनीताल में ही हुई है लेकिन शादी के बाद से दोनो ससुराल जाकर उनको भूल गई हैं , अगर वो कभी अपनी बेटियों  से मिलने जाती भी हैं  तो वो उनको घर से धक्के मार कर भगा देती है l पड़ौसी हैरान हैं कि बेटियां तो कभी माँ के साथ ऐसा नहीं क्र सकती हैं l