अजमेर- अफगानी परिवार चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
139

किशोर सिंह /अजमेर-  रामगंज पुलिस थाना क्षेत्रा के अजयनगर में कई सालों से कश्मीरी बताकर अजमेर में रह रहे अफगानी परिवार को रामगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह परिवार रविवार को चार पहिया वाहन से टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश करने की शिकायत लेकर रामगंज थाने पहुंचे थे, जहा पुलिस ने अफगानी युवक, उसकी पत्नी व माॅं को पुलिस  ने गिरफ्तार कर लिया। यह परिवार यहां कश्मीरी बताकर कई सालों से अजयनगर में रह रहा था, लेकिन इसकी भनक पुलिस व ,खुफिया एजेंसियों को नहीं लगी। बताया जा रहा है कि इस परिवार ने अजमेर में रहते हुये आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड, समेत अन्य दस्तावेज बनवा लिये है।
अब पुलिस यह भी जांच कर रही है इसने पहचान पत्र, आधार कार्ड कैसे बनवाये है और इनमें किन लोगों ने इसकी मदद की है। उसकी भी जांच की जा रही है।  पुलिस ने बताया कि काबुल अफगानिस्तान निवासी फरदीन अहमद, उसकी पत्नी फरिश्ता और सास लतीफा को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में यह सामने आया कि फरदीन पिछले कई सालों से अजयनगर में रह रहा था।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दरगाह थाना पुलिस ने कुछ माह पहले दो रोहिंग्या व एक बांग्लादेशी युवक को पकडा था, जिन्होंने अजमेर में रहते हुये बैंक खाता, पेन कार्ड, आधार कार्ड व पहचान पत्र बनवा लिये थे। उसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने इसके लिये एक सर्च  अभियान भी चलाया था।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि बीती रात अफगानिस्तान के फरदीन, उसकी पत्नी फरिश्ता व  उसकी सास लतिफा को गिरफ्तार किया है और जांच की जा रही है। चौधरी ने बताया कि इनके द्वारा बनवाये गये राशन कार्ड, आधार कार्ड व पहचान पत्र की भी जांच की जा रही है कि इसकी किन-किन लोगो की भूमिका है। अगर किसी कि भूमिका पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।