किशोर सिंह / अजमेर – अजमेर पुष्कर रोड पर विश्राम स्थली के सामने फ्रेगनेस ऑफ इंडिया रेस्टोरेंट के नीचे बने दुबई आइस रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापा मारा है पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह के निर्देश पर शहर में चल रहे अवैध हुक्का बारों पर इस समय कार्रवाई की जा रही है l
पुलिस अधिकारी गीता चौधरी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए दुबई आइस रेस्टोरेंट पर रेड की जिस पर उन्हें वहां कई तरह के फ्लेवर मिले है l पुलिस ने मौके से हुक्के और फ्लेवरस को जप्त कर लिए है साथ ही दुबई आइस रेस्टोरेंट के मैनेजर को भी हिरासत में लिया है l हुक्का पार्लर के इस नशे से नाबालिक बच्चे इसका शिकार हो रहे है पार्लर की दबिश के लड़कों के साथ साथ लडकियां भी पकड़ी जा रही हैं गौरतलब है कि अभी एक दिन पहले की आइपीएस मोनिका सेन ने वैशाली रॉड पर बने हुक्का पार्लर पर दबिश दी थी जहां से भी 9 लड़के और 2 लड़कियां को पुलिस ने हिरासत में लिया था l वहीं हुक्का बार संचालक सहित दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस रेड के दौरान हुक्का बार में बच्चे भी मिले, जिन्हें उनके अभिभावकों को बुलाकर सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धूम्रपान एक्ट में प्रकरण दर्ज किया था l


























