सिरसा – सिरसा में गुरमीत राम रहीम के डेरे पर शनिवार को भी पुलिस का तलाशी अभियान जारी है. इस दौरान पुलिस ने डेरे परिसर के अंदर से विस्फोटक जब्त किए हैं l हरियाणा सरकार के जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक सतीश मिश्रा ने साथ ही बताया कि डेरा परिसर के भीतर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री भी चलाई जा रही थी, जिसे सील कर दिया गया है l इसके साथ ही आज डेरे के सर्च में कई राज उजागर होने की संभावना है। पूरे डेरे को अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस ने अपने कब्जे में लिया हुआ है। पहले दिन के ऑपरेशन के दौरान कई खुलासे हुए थे और डेरे में सुरंग होने का अंदेशा भी है। आज इन सुरंगों का पता लगाने पर विशेष जोर होगा। शक है कि इन सुरंगों से होकर डेरा से आपत्तिजनक सामान बाहर भेजा जा चुका है। इसके साथ ही गुरमीत राम रहीम की गुफा के और राज सामने आएंगे।
न्यूजएजेंसी एएनआई के मुताबित जनसंपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सतीश मेहरा ने बताया कि डेरे में अवैध विस्फोटक आैर पटाखा फैक्टरी पकड़ी गई है। यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक और पटाखे मिले हैं। फैक्टरी और पटाखों को सील कर दिया गया है। बताया गया कि ये बड़े पटाखे हैं। ये पटाखे 80 बड़े कागज के डिब्बों में रखे हुए थे।


























