करनाल -केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर छह प्रमुख मार्ग रहेंगे पूर्णत बंद

0
71

करनाल –  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 05 नवंबर को करनाल आगमन के मद्देनजर आमजन एवं विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर के छह प्रमुख मार्गों को निर्धारित अवधि के दौरान पूर्णतः बंद रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
ये छह प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद

1एन.डी.आर.आई. चौक, करनाल।
2.अंबेडकर चौक,करनाल।
3.महात्मा गांधी चौक।
4.माल रोड।
5.आई.टी.आई.चौक।
6.निर्मल कुटिया चौक।

स्थानीय निवासियों के लिए निर्धारित किए गए वैकल्पिक मार्ग:-
1.एन.डी.आर.आई. परिसर के रिहायशी क्षेत्र के निवासी आवागमन के लिए एन.डी.आर.आई. के गेट नंबर 5, 6 और 7 का प्रयोग करेंगे।

2.न्यायपुरी, शक्ति कॉलोनी एवं सुभाष कॉलोनी के निवासी पुराना बस स्टैंड, कमेटी चौक और पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए सेक्टर-13/14 जीटी रोड की ओर जाने वाले मार्ग का प्रयोग करेंगे।

3.सेक्टर-6 एवं सेक्टर-7 के निवासी सेक्टर-13/14 कट से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, दयाल सिंह कॉलेज, वी-वर्क अस्पताल के रास्ते आवागमन कर सकेंगे।

आपातकालीन स्थिति में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचने के लिए निर्धारित मार्ग:-

जिला प्रशासन द्वारा आपातकालीन स्थिति में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल पहुंचने के लिए भी अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

असंध, निसिंग एवं कैथल की ओर से आने वाले वाहन:-

कमेटी चौक, पुराना बस स्टैंड, दयाल सिंह कॉलेज एवं वी-वर्क अस्पताल से होते हुए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रवेश कर सकेंगे।

इंद्री, कुंजपुरा एवं कुरुक्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन:-आई.टी.आई. चौक एवं एन.डी.आर.आई. चौक से होते हुए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पिछले गेट से प्रवेश कर सकेंगे।

मेरठ रोड, ताऊ देवी लाल चौक, सेक्टर-5, नमस्ते चौक एवं घरौंडा की ओर से आने वाले वाहन:-
सेक्टर-13/14 कट, पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, दयाल सिंह कॉलेज एवं वीर्क अस्पताल से होते हुए मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रवेश कर सकेंगे।

पुलिस अधीक्षक करन गोयल ने आमजन से अपील की है कि गृह मंत्री के दौरे के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, बंद किए गए मार्गों पर जाने से बचें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। किसी भी प्रकार की असुविधा एवं अनावश्यक जाम से बचने के लिए नागरिक अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। आपातकालीन सेवाओं एवं मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मेडिकल कॉलेज मार्गों का विशेष ध्यान रखें।