करनाल- बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखे रखने पर कार्रवाई

0
36

करनाल- पुलिस ने बिना लाइसेंस बम पटाखे रखने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में थाना असंध पुलिस ने बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में बम-पटाखे रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम पुत्र मुकेश निवासी वार्ड नंबर 15, असंध के कब्जे से 7 गत्ता पेटी तथा एक कट्टे में रखे विभिन्न प्रकार के बम-पटाखे बरामद किए हैं। बरामद आतिशबाजी में लगभग 500 डिब्बी बम-पटाखे शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना असंध के प्रबंधक निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही सुरेंद्र की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम पुत्र मुकेश निवासी वार्ड नंबर 15, असंध के कब्जे से 7 गत्ता पेटी तथा एक कट्टे में रखे विभिन्न प्रकार के बम-पटाखे बरामद किए गए। बरामद सामान में लगभग 500 डिब्बी बम-पटाखे शामिल हैं।

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपी के पास इतनी अधिक मात्रा में आतिशबाजी रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। इस संबंध में थाना असंध में आरोपी के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 9बी के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।

करनाल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना वैध लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री एवं निर्धारित सीमा से अधिक आतिशबाजी का भंडारण न करें। ऐसी गतिविधियां आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।