करनाल – सेवा भारती ने किया सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन

0
19

करनाल – सेवा भारती ने  4 सेवा बस्तियों और एक सामान्य बस्ती में  स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया , जिसमें अलग अलग स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने आये व्यक्तियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए स्वास्थ्य सुझाव भी प्रदान किये गए l 

सेवा भारती और कल्पना चावला मेडिकल यूनिट (एन एम ओ) हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में तथा समरवीर गोकुला स्वास्थ्य सेवा यात्रा के सहयोग से इन निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व शिक्षा शिविरों का सफल आयोजन किया गया। सेवा बस्ती हकीकत नगर में 56 व्यक्तियों की ,सेवा बस्ती बाल्मीकि बस्ती , अर्जुन गेट में  58  व्यक्तियों की , सेवा बस्ती ढकौत मोहल्ला, मंगल कालोनी में  52 व्यक्तियों की , सेवा बस्ती सेक्टर 32 में 37 व्यक्तियों की और सामान्य बस्ती शक्ति पुरम, अशोका नर्सरी में 56 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य जांच सुविधा का लाभ प्राप्त किया और दवाएं प्राप्त की l 
इस आयोजन में डॉ संदीप , डॉ पारस, डॉ अमित, डॉ वैशाली , डॉ शिरीष और सभी डॉक्टरों की टीम और सेवा भारती की तरफ से  नरेश माटा ,सतीश मनोचा, दलबीर , राजिंदर मोंगा ,जगदीश छाबड़ा ,देवेंद्र रोहिल्ला ,प्रवेश अग्रवाल, अल्का चौधरी ,सोनिया कम्बोज , नवीन और सभी कार्यकर्ता,  स्थानीय कार्यकर्ता नवीन संधु विशेष तौर पर उपस्थित रहे l इस कार्यक्रम का आयोजन छात्रावास समिति के अध्यक्ष डॉ शाम वधवा के नेतृत्व में हुआ l इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन कल्पना चावला करनाल के अध्यक्ष डॉ अशोक ने सभी बस्तियों में मेडिकल टीम, औषधियों का प्रबंधन, मार्गदर्शन व नेतृत्व किया। कैम्प के समापन पर जिला सेवा भारती के अध्यक्ष विपिन अरोड़ा ने सभी डॉक्टरों, सेवावृत्ति कार्यकर्ताओं, स्थानीय सहयोगियों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।