करनाल – करनाल पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल (Anti Narcotic Cell) द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है l पुलिस ने उनके कब्जे से 7 अवैध हथियार बरामद किए हैं l तीन बदमाशों में आरिफ नाम के हिस्ट्रीशीटर पर करीब 20 मामले दर्ज हैं l तीनों आरोपियों को आज पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई करेगी, ताकि हथियारों के मुख्य सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई किया करते थे l
करनाल एंटी नारकोटिक्स स्टाफ के प्रभारी राजन सिह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बीती 7 नवंबर को आरिफ उर्फ पिस्टल नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया था, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, 32-33 सेक्टर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, उसके बाद आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था l रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के बाद उसके कब्जे से 1 पिस्टल, मैगजीन और 4 देसी कट्टे बरामद किए थे l
जांच अधिकारी ने बताया कि उसके बाद टीम द्वारा सोनीपत के रहने वाले नीरज नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया, उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया l इसके साथ तीसरे आरोपी अनुराग यादव निवासी दिल्ली में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से भी एक पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए तीनो आरोपी हथियारों की सप्लाई किया करते थे l आरिफ नाम के बदमाश पर 7 नंबम्बर को मामला दर्ज किया गया था l उन्होंने बताया आरिफ़ नाम का हिस्ट्रीशीटर मध्यप्रदेश से हथियार लेकर आता था और सप्लाई किया करता था । पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया अन्य आरोपी नीरज पर भी पहले कई मामले दर्ज है। उसके साथ अनुराग यादव पर भी 307 समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज है।
जांच अधिकारी ने बताया, आरिफ नाम के बदमाश को करनाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी, अन्य आरोपी को पक्का पुल और तीसरे आरोपी को सेक्टर 32 चौक से गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और आगामी कार्यवाही की जाएगी।























