करनाल – पुलिस ने 14 सट्टेबाजों को पकड़ा

0
46
करनाल- जिला पुलिस ने त्यौहार सीजन में अलग अलग इलाके से 14 सट्टेबाजों को पकड़ा है जिन्हे बस में भरकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर जाया गया l डिटेक्टिव स्टाफ और पुलिस की टीम ने मंगल कॉलोनी और वार्ड नंबर 5 पर छापेमारी के दौरान सट्टेबाज़ों को पकड़ा है l
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी के अलावा मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, कैलकुलेटर और सट्टे का पूरा लेखा-जोखा रखने वाली कॉपियां इत्यादि बरामद किए हैं।
आरोपियों के खिलाफ शहर थाने में धोखाधड़ी (धारा 420) और जुआ अधिनियम (Gambling Act) के तहत मुकदमे दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है l