करनाल – पुलिस ने किया अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, 3 गिरफ्तार

0
8

करनाल –  पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी एवं सप्लाई पर अंकुश लगाते हुए सीआईए- 3  करनाल की टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी कर्ण विहार करनाल, श्रवण ठाकुर तथा जागेश्वर उर्फ जग्गू लोधी, निवासी गांव बटिया, तहसील पटेरा, जिला दमोह, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से अब तक 01 देसी कट्टा, 07 अवैध देसी पिस्टल, 20 जिंदा रौंद तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक करन गोयल ने बताया कि सीआईए- 3 टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास उर्फ विक्की को काछवा नहर पुल, करनाल के पास से काबू किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 देसी कट्टा, 01 देसी पिस्टल, 03 जिंदा रौंद तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर करनाल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिसको माननीय माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान सामने आया कि आरोपी विकास उर्फ विक्की के खिलाफ कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट एवं POCSO एक्ट से संबंधित मामले भी शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी विकास उर्फ विक्की को अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले मुख्य सप्लायर श्रवण ठाकुर पुत्र लखन सिंह, निवासी गांव बटिया, तहसील पटेरा, जिला दमोह, मध्य प्रदेश के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।