अजमेर में BSNL यूनियन एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

0
159

किशोर सिंह / अजमेर – विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए बीएसएनएल एंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव आनंद सिंह  ने बताया कि बीएसएनएल के कर्मचारी पिछले काफी लंबे समय से अपनी वेतन विसंगति और पेंशन के समय में आने वाली दिक्कतों के लिए कई बार आंदोलन और प्रदर्शन कर चुके हैं इसके अलावा BSNL में सीधी भर्ती कर्मचारियों को पेंशन का लाभ देने और BSNL में ट्रेड यूनियन गतिविधियों जैसे पर रोक लगाने के लिए भी कई बार राज्य सरकार से और BSNL के अधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं लेकिन आज तक कर्मचारियों की इन मांगों पर अधिकारियों ने किसी भी तरह की कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जिसके चलते आज एक बार फिर से BSNL यूनियन एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अजमेर के बीएसएनएल एंप्लाइज यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 1 दिन की हड़ताल रख कर विरोध प्रकट किया साथी अधिकारियों से मांग किए इनकी जायज मांगों पर जल्द से जल्द कोई ठोस कार्रवाई कर निर्णय लें ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके I