नसीम अहमद/ आगरा – रविवार को ताजमहल का दीदार करने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पत्नि संग आगरा पहुंचे…फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत खेरिया हवाई अड्डा पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और आगरा के मेयर नवीन जैन ने किया…ताजमहल के दीदार को जाते फ्रांस के राष्ट्रपति के काफिला का स्वागत स्कूली छात्र-छात्राओं ने भारत और फ्रांस के झंडे दिखा कर किया…इसके बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शिप्लग्राम पहुंचे जहां उनका भारतीय संस्कृति के अनुसार मयूर नृत्य और राजस्थानी लोक नृत्य से स्वागत हुआ…भारतीय संस्कृति स्वागत से फ्रांस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नि काफी उत्साहित नजर आये और उन्होने ढोल बजाने वालों के साथ मुलाकात भी की…स्वागत के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ताजमहल का दीदार करने पहुंचे जहां उन्होने ताजमहल में नक्काशी को काफी देर तक निहारा…गाइड ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को ताजमहल के चप्पे-चप्पे से रूबरू कराया उन्होने करीब एक घंटा ताजमहल का जी भर दीदार किया…फ्रांस के राष्ट्रपति के आगमन के लिए ताजमहल को कुछ समय पहले आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था…ताज दीदार के बाद बिजिटर बुुक में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ताज दर्शन का आनन्द दर्ज किया l