इग्नू का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों तक उच्च शिक्षा पहुंचाना – डा वी. वेणुगोपाल रेड्डी

0
284

करनाल –  इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, करनाल द्वारा क्षेत्रीय सेवा प्रभाग के निदेशक डा वी. वेणुगोपाल रेड्डी व् एस.रविशंकर ने इग्नू मैदान गढ़ी नई दिल्ली से शिरकत की डा मोतीराम, डा धरम पाल व् डा अमित कुमार जैन ने इग्नू की गतिविधियों के विषय में बताया l उन्होंने बताया कि हमारे सेंटर के  40 से 45 प्रतिशत छात्र महिलायें हैं , और हर्ष की बात है कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा दुगने छात्र 32000 के करीब हैं l यहाँ महेंद्रगढ़ , रेवाड़ी , झज्जर , कैथल में भी सेंटर खोलने की तयारी की जा रही है क्योंकि वहां इग्नू सेंटर नहीं हैं l  इग्नू का एकमात्र उद्देश्य जन जन को उच्च शिक्षा देना और एससी/एसटीविद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान करना है l

ज्ञान ही वह अस्त्र है जिससे हर लड़ाई जीती जा सकती है। बिना शिक्षा के कुछ भी संभव नहीं है। यह बात इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विद्यालय के क्षेत्रीय सेवा प्रभाग के निदेशक डा वी. वेणुगोपाल रेड्डी ने कही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी सजग हैं कि ग्रामीण इलाकों में कैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध हो। इग्नू अब ग्रामीण इलाकों में इस प्रकार के अध्ययन केंद्र को ज्यादा से ज्यादा स्थापित करेगी ताकि ग्रामीण इलाकों के लोग ज्यादा से ज्यादा उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक हो।

क्षेत्रीय सेवा प्रभाग के निदेशक डा वी. वेणुगोपाल रेड्डी ने कहा कि इग्नू समाज के ऐसे वर्ग जैसे नौकरीपेशा लोग, ग्रहणीया, दूर दराज, गांव देहात में रह रहे लोग, जेलों में बंद कैदी, हथकरघा बुनकर, सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे जवान, ट्रांसजेंडर, आर्थिक तंगी से जूझ रहे अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग जो स्कुल, कॉलेज और विश्विद्यालय में जाकर नियमित कक्षाएं नहीं लगा सकते  वो उच्च शिक्षा नहीं ले पाते इग्नू हर किसी को उसकी शर्तों पर पढ़ने की आजादी देता है । इसके साथ ही ग्रामीण युवाओं को इग्नू से जोड़ने की कवायद तेज हुई है तथा ग्रामीण इलाकों में प्रचार-प्रसार करके लोगों को बड़े स्तर पर उच्च शिक्षा हेतु इग्नू से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है, जिसके लिए इग्नू और (अटल सेवा केंद्र) इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना मंत्रालय, भारत सरकार के मध्य समझौताअटल सेवा केंद्र ने आपस में समझौता किया है कि कठिन कठिन ग्रामीण क्षेत्र में भी जाकर हम ग्रामीण बच्चों को शिक्षा देंगे और सेंटर खोलेंगे l

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, करनाल की और से,  इस अवसर पर डा धरम पाल, डा अमित कुमार जैन, अशोक अरोड़ा, रोबिन वर्मा, किरण सचदेवा, राजीव दिलोरी, राजेंदर सिंह, जगबीर सिंह, सुनील कुमार, रणबीर सिंह उपस्थित रहे