करनाल – छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस करेगी कड़ी कार्यवाही

0
443
करनाल – छेड़छाड़ के अरोपी को पुलिस से जबरन छुड़ाने के मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। थाना शहर करनाल क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। ऐसे संगीन मामलों में पुलिस सख्त कार्यवाही करती है, क्योंकि महिला विरुद्ध अपराध को लेकर माननीय अदालत के सख्त अादेश है कि ऐसे लोगों के खिलाफ त्वरित और कड़ी  कार्यवाही की जाए। रविवार को छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने हांसी चौक पर गई तो वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल है। पुलिस टीम में महिला कर्मचारी भी शामिल थी जो वीडियो में साफ दिखाई दे रही है। इस पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ डीडीआर दर्ज कर ली थी।
सोशल मीडिया पर जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। कुछ लोग षड़यंत्र के तहत पुलिस की छवि खराब करना चाहते हैं और इस मामले को मोड़ देने के लिए अफवाह फैला रहे हैं कि पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट की, जबकि उक्त महिलाओं ने आरोपी को पुलिस पर हमला बोलते हुए छुड़ा लिया और महिला पुलिस कर्मचारी के साथ भी बदसलूकी और हाथापाई की। जहां तक महिलाअों की सुरक्षा की बात है ऐसे मामलों के लेकर पुलिस गंभीर है और महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और आरोपियों पर कड़ी  कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
एक समाचार पत्र में छापा गया है कि पुलिसकर्मियों ने मां बेटी से हाथापाई की और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कई तरह के आरोप लगाए गए हैं, जिनको प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक मोहनलाल ने निराधार बताया है, उन्होंने बताया कि समाचार पत्र में कहा गया है कि इस दौरान कोई महिला पुलिस कर्मचारी मौजूद नहीं थी जबकि महिला पुलिस कर्मचारी हेड कांस्टेबल दर्शना साथ थी और वीडियो में दिखाई भी दे रही है। समाचार पत्र में छपी खबर का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास किसी समाचार पत्र की ओर से कोई फोन नहीं आया और छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाना गंभीर अपराध है बावजूद इसके इस खबर के माध्यम से पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश की गई।