कुल्लू (हि०प्र०) – एंटी ड्रग्स फेयर में प्रेस क्लब व पुलिस की सहभागिता टीम में हुई भिड़ंत

0
194
रिपोर्ट-कौशल/कुल्लू- पुलिस मैदान वाशिंग में चल रहे एंटी ड्रग्स फेयर में शनिवार को प्रेस क्लब व पुलिस की सहभागिता टीम के बीच क्रिकेट मैच सपन्न हुआ। इस मैच में पुलिस ने प्रेस क्लब के पत्रकारों को बुरी तरह से
धो डाला। सहभागिता टीम की कैप्टन एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इस बीच प्रेस क्लब से ओपनिंग करने शालिनी राय व अरुण गर्ग मैदान में कूदे। प्रेस क्लब के खिलाडिय़ों ने वेहतर ढंग से बल्लेबाजी की और सहभागिता टीम को 78 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन सहभागिता टीम ने यह लक्ष्य मात्र आठ ओबरों में ही पूरा किया। इस बीच राजीव नैय्यर ने एसपी शालिनी अग्निहोत्री को कैच आउट किया। प्रेस क्लब की तरफ से मनु शर्मा ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि राजीव नैय्यर ने 19 रनों के सहयोग दिया। सोनम ने तीन व प्रेम ने एक रन बनाया। जबकि अरुण गर्ग दो रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं पुलिस की सहभागिता टीम में अमन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए और पूर्ण ने 15 एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने 6 व वीरेश ने 12 रन बनाए। इस अवसर पर शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सहभागिता प्रोजेक्ट के तहत जिला के सभी खंडों में मैच करवाए जा रहे हैं और पुलिस मैदान वाशिंग में भी मैच हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य नशामुक्त समाज है और युवाओं तक नशे के दुष्प्रभावों को पहुंचना है।
उन्होंने कहा कि सहभागिता का अर्थ है कि सभी का सहयोग लेकर ही इस मिशन को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने सभी से इस अभियान में सहयोग की अपील की है। उधर प्रेस क्लब के कैप्टन संतोष धीमान व प्रधान धनेश गौतम ने ने हार को स्वीकारते हुए पुलिस की सहभागिता टीम को बधाई दी है। प्रेस क्लब के प्रधान ने कहा है कि बी टीम की घोषणा शीघ्र होगी और तिथि तय कर दी जाएगी। प्रेस क्लब के खिलाड़ी अरुण गर्ग, सुरेश शर्मा, शालनी रॉय, मनीष ठाकुर, प्रेम ठाकुर, संतोष धीमान, राजीव नैयर, जितेंद्र ठाकुर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।