रिपोर्ट – नसीम अहमद /कानपुर – कानपुर के एसपी सुरेंद्र कुमार दास के निधन की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई ,आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आईपीएस अधिकारी श्री सुरेंद्र दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पारिवारिक झगड़ों से परेशान होकर ऐसा कदम उठा रहे हैं. इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नही है, कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में बीते पांच दिनों से भर्ती आईपीएस सुरेंद्र दास की रविवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई, सुसाइड नोट में उन्होंने पारिवारिक तनाव की तरफ इशारा करते हुए अपनी पत्नी डॉ. रवीना के नाम पत्र जैसा लिखा था l इस सुसाइड नोट में आत्महत्या के तरीके खोजने का जिक्र भी किया गया है l शुरुआती जांच से पता चला है कि अधिकारी ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाया था l सुरेंद्र दास लिखते हैं कि वो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं l दास अपने सुसाइट नोट में लिखते हैं कि रवीना आईएम नाॅट लायर. पुलिस को दास के घर से मिले सुसाइड नोट में भी यही बात कही गई है l हालांकि उन्होंने अपने सुसाइड नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया है. उन्होंने घरेलू झगड़ों का केवल जिक्र किया है.वर्ष 2014 बैच के पुलिस सेवा के अधिकारी रहे दास की मौत के मामले में कानपुर पुलिस जांच कर रही है l पुलिस के अधिकारी सुरेंद्र दास की पत्नी डॉ. रवीना से कई बार पूछताछ कर चुकी हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.एसपी सुरेंद्र दास ने करीब 25 ग्राम सल्फास पाउडर निगला था. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पारिवारिक झगड़ों से परेशान होकर ऐसा कदम उठा रहे हैं. इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है l दास और उनकी पत्नी रवीना सिंह के बीच अक्सर विवाद होता था l घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद एसपी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया l
बता दें कि दोनों में अक्सर वेज और नॉनवेज खाने को लेकर भी विवाद होता था l बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी के दिन पत्नी रवीना सिंह ने नॉनवेज बर्गर मंगा कर खाया था. इसके चलते दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था l फॉरेंसिक जांच के दौरान एसपी के दोनों मोबाइल टूटे मिले थे. एसएसपी अनंत देव ने बताया कि सुरेंद्र दास के सुसाइड को लेकर पारिवारिक लोगों के अलावा उनके फॉलोअर और स्टाफ के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है l
बताया गया है कि आईपीएस का पोस्टमार्टम डॉक्टरों का विशेष पैनल करेगा । पोस्टमार्टम के बाद आईपीएस का शव लखनऊ ले जाया जाएगा जहाँ उनका अंतिम संस्कार होगा l कानपुर के एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार दास 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी थे l सूत्र बताते हैं कि वो काफी समय से तनाव में थे जिस कारण उन्होंने जहर खाकर ख़ुदकुशी करने की कोशिश की थी, घटना को लेकर पूरे महकमे में हड़कंप मचा था ।
रीजेंसी हास्पिटल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट राजेश अग्रवाल ने बयान जारी करते हुए बताया था कि एसपी सुरेंद्र दास को वेंटिलेटर पर रखा गया था और सुरेंद्र दास की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी । पिछले सप्ताह 5 सितंबर की अलसुबह जब उनको इलाज के लिए लाया गया था तो उसी समय से उनकी पल्स नहीं मिल रही थी। कहा गया था कि उनकी हालत काफी नाजुक है और अगले कुछ घंटे उनके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।
सुरेंद्र कुमार दास 2014 बैच के आईपीएस थे । उनका ट्रांसफर बीते महीने ही कानपुर में हुआ था। वह यहां एसपी पूर्वी के पद पर तैनात थे । उनकी पत्नी कानपुर मेडिकल कॉलेज में ही डॉक्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह यूपी के बलिया के रहने वाले थे । एसपी पश्चिमी संजीव सुमन ने कहा कि सुरेंद्र कुमार दास पारिवारिक कलह से परेशान थे। आशंका है कि उन्होंने उसी से तनाव में आकर ऐसा कदम उठाया हो।


























