छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या

0
183

शिमला – शिमला जिले के कोटखाई में दसवीं की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। 16 वर्षीय किशोरी चार जुलाई को सुबह स्कूल गई थी, परंतु शाम तक घर नहीं लौटी थी। लापता छात्रा का शव वीरवार को कोटखाई क्षेत्र केहलाइला जंगल में मिला है। छात्रा के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। कोटखाई के सरकारी स्कूल में पढऩे वाली यह छात्रा चार जुलाई को सुबह स्कूल गई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी थी। वह यहां अपने मामा के घर में रहती थी। परिजनों ने बुधवार सायं उसे खोजना शूरू किया लेकिन देर रात उसका कोई सुराग नहीं मिला।

वीरवार सुबह जंगल में ढूंढऩा शुरू किया तो स्कूल जाने  वाले रास्ते से कुछ दूरी पर छात्रा का शव पड़ा था। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। कपड़े करीब 20 फुट दूर फेंके हुए थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताते हैं कि वह अपने भाई के साथ कोटखाई में मामा के पास रहती थी। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन देव नेगी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया  है। अभी आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म हुआ है उसके बाद उसकी हत्या की गई है। आरोपी को  शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।