नन्दलाल / शाहजहांपुर में नगरपालिका मे टेण्डर डालने को लेकर बबाल हो गया। यहाँ एक दबंग ठेकेदार ने अपने समर्थको के साथ टेण्डर का विरोध करते हुए कर्मचारियों को ही नही पीटा बल्कि कार्यालय मे तोडफोड कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ठेकेदार फरार हो गया l फ़िलहाल ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है l घटना थाना सदर बाजार के नगरपालिका कार्यालय की है जहां आज शौचालय निर्माण के लिये टेण्डर डाले जा रहे थे। कर्मचारियो का आरोप है कि ठेकेदार ज्ञानेंद्र और दीपू टेंडर का समय निकलने के तय समय पहुंचे और जबरन टेण्डर का कागज पेटी मे डालने लगे। टेण्डर डाले जाने का समय निकल जाने पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने इसका विरोध उन पर टूट पडे और कर्मचारियों को जमकर पीटा। इतने पर भी मन नही भरा तो कार्यालय मे तोड़ फोड़ कर दी। वही टेण्डर डालते समय पुलिस सुरक्षा न होने पर सवाल खडे हो गये है। इधर पीडित कर्मचारियो ने आऱोपी ठेकेदार के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

























