कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज हड़ताल में बैठ गए है। जिसमे कर्मचारियो की प्रमुख मांगे है विगत कई वर्षों से रिक्त तकनिकी पदों को शीघ्र भरा जाए, 3 वर्षों से खाली पड़े आवासों को आवंटित किया जाये,कर्मचारियों को शासनादेश -823 का लाभ समान रूप से प्रदान किया जाये,सेवाकाल में निधन पर शोक सभा 11 बजे ही करवाई जाये,कर्मचारियों को एक समान रूप से पुर्ननियुक्ति व संविदा नियुक्ति प्रदान की जाये, इसके अलावा मृतआश्रित कर्मचारियों को नगदीकरण की धनराशि शीघ्र अवमुक्त करवाई जाये। परिसर गेेट पर बैठे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की, कर्मचरियों ने विश्वविधालय पर आरोप लगाते हुए कहा की उनके द्वारा लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते आये है लेकिन अभी तक विश्व विधालय प्रशासन ने उनकी मांगों जायज मांगो पर मौन साधे हुए है जबकि उनकी जायज मांगो का विश्वविद्यालय स्तर पर निदान हो सकता है विभाग द्वारा कर्मचारियों के हितो की अनदेखी के कारण आज उन्हे हड़ताल में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कर्मचारियों का साफ तौर पर कहना है कि अगर सरकार ओर विभाग द्वारा जल्द से जल्द मांगे पूरी नहीं होती हैं तो उन्हे आमरण अनशन पर बैठना पड़ेगा। तो वही इस हड़ताल के बाद विश्वविधालय परिसर में कामकाज ठप पड़ा हुआ है जिसका खामियाजा छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।