रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – कुंडा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर लाखों रुपए की अवैध खैर की लकड़ियां जंगल से काटकर कैंटर से ले जाते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । जब कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमे अवैध रूप से जंगल से काटकर खैर की लकड़ियां भरी हुई थी। पुलिस ने कैंटर को हिरासत में लेकर सीज कर दिया है। जबकि 156 नग खैर की लकड़ियां जंगल की बरामद कर वन विभाग की चौकी करणपुर सुरक्षित रखी गई है। जानकारी देते हुए कुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर ने बताया की बीती रात्रि में मुखबिर ने सूचना दी की कुछ लोग जंगल से अवैध रूप से खैर की लकड़ियां काटकर कुछ लड़कियां जंगल में एक गड्ढा खोदकर तिरपाल से ढक कर रखा हैं तथा कुछ खैर की अवैध लड़कियां से भरा कैंटर मुरादाबाद ले जाया जा रही हैं। आज घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि मुखबिर ने थाना कुंडा पुलिस को सूचना दी मुखबिर की बात पर विश्वास करते हुए रात्रि करीब 11:30 बजे भरतपुर गांव में पुलिस ने ताबड़तोड़ तरीके से दबिश थी पुलिस को आता देख कर कैंटर संख्या UP 22 BT 3937 का चालक व तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए कैंटर को देखा तो कैंटर में 70 नग अवैध खैर की लकड़ियों से भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त एक बहुत बड़ा गड्ढा खोदकर तिरपाल डालकर अवैध खैर की लकड़ियाँ छुपाई गई थी मौके पर जाकर वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर एक साथ सर्च अभियान चलाकर 86 नग खेर की लकड़ियां बरामद की गई। जिन्हें ट्रैक्टर ट्राली मंगाकर वन विभाग की चौकी करनपुर में सुरक्षा की दृष्टि से रखवाई गई कुल बरामद 156 नग अवैध खेर की लकड़ियों के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। कैंटर व बारामदा खैर की लकड़ी तस्कर के तलाश की जा रही है। खैर की अवैध लकड़ी की अंतर राज्य बाजार में लगभग 70 लाख रुपए की कीमत आंकी जा रही है।

























