प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैयद फख़र काज़मी चिश्ती और डेलिकेशन से संसद भवन में मुलाकात की

0
215

किशोर सिंह / अजमेर –  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने एक बार  विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के गद्दीनशीन सैयद फख़र काज़मी चिश्ती के नेतृत्व में एक डेलीगेशन दिल्ली स्थित संसद भवन में बुलाया। उन्होंने अपने कार्यालय में बुलाकर देश में चल रहे मौजूदा हालात पर चर्चा की।

जिसमें उन्होंने कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा की और कहा ऐसे हालात में सूफी संत ही शांति का सन्देश दे सकते हैं, लिहाज़ा आप व श्री श्री रविशंकर जी के नेतृत्व में एक डेलीगेशन की शक्ल में कश्मीर में जाकर व वहां के सूफियों और संतों को साथ लेकर मार्च निकालें और शांति का सन्देश दें, उन्होंनें अजमेर शरीफ जल्द से जल्द आकर ज़ियारत करने व एयरपोर्ट के उद्घाटन की इच्छा ज़ाहिर की।