मुंबई – लंबी बीमारी के बाद बॉलीवुड निर्माता, लेखक और अभिनेता नीरज वोरा का निधन हो गया है l 54 वर्षीय नीरज वोरा ने आज सुबह तकरीबन 4 बजे मुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में आखिरी सास ली l मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, नीरज का पार्थिव शरीर पहले फिरोज नाडियाडवाला के घर ‘बरकत विला’ ले जाया जाएगा, उसके बाद 3 बजे उनका अंतिम संस्कार सेंटाक्रूज श्मशान घाट में किया जाएगा l बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने ट्विटर के जरिए उनके निधन पर दुख प्रकट किया l पिछले साल अक्टूबर में उन्हें हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में एडमिट कराया गया था, वहां नीरज कोमा में चले गए थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। नीरज पिछले 10 महीने से कोमा में थे। एम्स से उन्हें उनके दोस्त फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर शिफ्ट कर दिया गया था। फिरोज नाडियाडवाला नीरज की सारी जिम्मेदारी उठा रहे थे।

























