रोडवेज कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर महानिदेशक का घेराव करने की चेतावनी दी

0
195

सुमित / पानीपत  – हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने आज अपनी मांगो को लेकर पानीपत डिपो की वर्कशाप के गेट पर धरना प्रदर्शन किया ,और हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के  स्टेट प्रधान ने कहा हजारो की संख्या में चंडीगढ़ पहुंच कर 20 दिसम्बर को  हरियाणा रोडवेज के महानिदेशक का घेराव करने की चेतावनी दी।

हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ संबधित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज़ाद मलिक  ने जानकारी देते हुए कहा कि आने वाली 20 तारीख को हरियाणा रोडवेज के महानिदेशक  का चंढीगढ़ में हजारो कर्मचारी विरोध करते हुए घेराव करेंगे और एक ज्ञापन सौंपेगे। कर्मचारियों का आरोप है कि महानिदेशक एक कन्फ्यूज कर्मचारी है जिन्होने पूरे प्रदेश में पक्के कर्मचारियों को कच्चे कर्मचारियों का लेटर थमा दिया और कन्फ्यूजन कर कर अपना पल्ला झाड़ लिया। इंटर स्टेट गाड़िया बंद करना  । प्रावेट गाड़ियों को 273 रूठो पर परमिट दिए जाने की सहमति बनी थी जो अब 452 का आकड़ा पार कर गई है। यह सरासर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का काम कर रहे है। 20 दिसम्बर को कर्मचारी चंडीगढ़ मुख्यालय पर  महानिदेशक की आंखे खोलने का काम करेंगे।