मुंबई – महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री राम शिंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है l इस वीडियो में वह सड़क के किनारे पेशाब करते नजर आ रहे हैं l इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंत्री ने अपना बचाव करते हुए बीमार होने की सफाई दी है l यह घटना सोलापुर-बार्शी रोड की है जब मंत्री अपनी कार से यात्रा कर रहे थे l शिंदे ने मीडिया को बताया कि वह सरकार के जलयुक्त शिविर स्कीम के लिए पिछले एक महीने से दौरा कर रहे थे और इसके चलते वह काफी बीमार महसूस कर रहे थे, इस वजह से उन्होंने खुले में शौच किया l
उन्होंने कहा कि वह पिछले महीने से सरकार की योजना को लेकर उच्च तापमान और निरंतर धूल में सफर कर रहे थे l इसके चलते मुझे बुखार हो गया और जब मुझे यात्रा के दौरान कोई टॉयलेट नहीं तो मैंने खुले में पेशाब किया l

























