शहीद सचिन को हजारों लोगों ने नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

0
212

सुमित / पानीपत –  20 वर्षीय शहीद सचिन का शव जैसे ही उसके गांव लाया गया, पूरे गांव की आँखें नम हो गई l सचिन ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पानीपत के सचिन ने दो महीने पहले ही ट्रेनिंग के बाद आर्मी की ड्यूटी ज्वॉइन की थी। शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में हुए नक्सली हमले में घायल हुआ ये जवान पानीपत के गांव गोयला खुर्द का रहने वाला था, जिसकी शहादत की खबर मंगलवार को आई। 20 वर्षीय शहीद सचिन राजपूताना रेजीमेंट में था।

पानीपत के गांव गोयला खुर्द में जैसे लोगों को यह सूचना मिली कि सचिन शहीद हो गया है तभी से  पूरा गांव में गम का माहौल हो गया और गांव की सभी गालियां भी सूनी हो चुकी थी ,जैसे गांव की गलियां भी सचिन के जाने में दुखी हों  ,देश के लिए सचिन के शहीद होने पर गांव की  महिलाओं ,बच्चों और बड़ों की आंखों में से जैसे आँसू  रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं l सचिन की मां का तो रो-रो कर बुरा हाल है। कुछ महीने पहले सचिन सेना में भर्ती हुआ था , आज सेना के जवान शहीद सचिन के पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव गोयला खुर्द पहुंचे ,उनके गांव पहुँचते ही गांव की गलियों में सचिन अमर रहे के नारों से गांव का वातावरण गमगीन हो गया ,सेना के साथ पुलिस के जवान ,प्रशासनिक अधिकारी , राजनेता शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मोके पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे समालखा विधानसभा के विधायक रविंद्र मच्छरौली , हरियाणा केबिनेट मंत्री कृष्ण पवार व् बीजेपी पार्टी के नेताओ में प्रदेश महासचिव संजय भाटिया व् अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।