शाहजहांपुर – प्रधान और उसकी मां पर चलाई अन्धाधुंंध गोलियां

0
164

नन्द लाल \शाहजहांपुर  – यूपी के शाहजहांपुर में बेखौफ दबंगों ने प्रधान और उसकी मां को गोलियों से भून दिया। दबंगों की गोलियों से प्रधान की मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रधान को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। गोलीबाजी और हत्याकाण्ड के पीछे जमीनी विवाद सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाने में पुलिस की भारी मौजूदगी और लोगों को एक लाश पर जमाबड़ा थाना  मदनापुर के अन्दर का है। यहां एक महिला की लाश पर लोगों में गुस्सा है। दरअसल यहां के ढुकुरी गांव में प्रधान जितेन्द्र और पूर्व प्रधान विजय के बीच जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर दो दिन पहले विवाद हो गया था। जिसमें पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन आज फिर से दो पक्ष आमने सामने आ गये। विवाद इतना बढ़ गया कि विजय और विशेष सिंह अपने घरों से राईफल निकाल लाए। और आते ही प्रधान जितेन्द्र सिंह और उसकी मां रामबेटी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी। गोलियां लगने से प्रधान की मां जितेन्द्र सिंह की मां की मौके पर मौत हो गई गई जबकि जितेन्द्र के सिर में दो गोलिया लगी। आनन फानन में प्रधान जितेन्द्र को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना
के बाद पुलिस की कार्यवाही से नाराज लोगों ने थाने के सामने जाम लगा दिया और थाने का घेराव कर लिया। परिजनों की माने अगर समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई होती तो शायद ये हत्याकाण्ड होने से बच जाता।

इलाके में हुए गोलीबाजी और हत्याकाण्ड के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गये। मौके पर कई थानों की पुलिस और पुलिस के आलाधिकारियों ने हालात को काबू में किया। फिल्हाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच का ये विवाद चुनाव के बाद से चला आ रहा था। दो दिन पहले ही पुलिस ने मामला शान्त कराकर दोनो पक्षो के खिलाफ शान्तिभंग की कार्यवाही की थी। लेकिन वर्चस्व को लेकर हुए इस विवाद में अब पुलिस की कार्यवाही भी सवालों के घेरे में आ गई है। अगर वक्त रहते पुलिस ने मामले का निपटारा कर दिया होता तो शायद ये वारदात होने से बच
जाती है।