नन्दलाल /शाहजहांपुर – यूपी के शाहजहांपुर में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां मजदूरी के पैसे मांगने पर एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब किसान अपने खेत पर गन्ना काटने जा रहा था।फिलहाल ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सिंधौली थाना क्षेत्र के तेहरा गांव की है जहां किसान राम पाल का गांव के दबंग सराफत खां का मजदूरी के पैसों को लेकर मामूली विवाद हो गया था। जिसके बाद सराफत खां ने रामपाल को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। आज सुबह किसान राम पाल अपने खेत में काम करने जा रहा था। परिजनों को आरोप है कि सराफत और उसके बेटों ने मिलकर किसान राम पाल की धारधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल घटना की जानकारी के बाद मौके पर सुभाष शाक्य, एएसपी ग्रामीण पुलिस फोर्स के साथ पहुच कर हत्या की जानकारी ली ।तीन लोगों के मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

























