नन्दलाल / शाहजहांपुर – शाहजहांपुर की पॉश कॉलोनी में एक महिला की गोली लगने से संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया । यहां जिला पंचायत सदस्य की पत्नी को तीसरी मंजिल पर गोली लग गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है । घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के रूफ़स चरन लेन कॉलोनी की है । जहां पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद अवस्थी की बहू और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य आशीष अवस्थी की पत्नी मोनिका अवस्थी अपने मकान की तीसरी मंजिल पर थी। तभी गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद ऊपर जाकर देखा गया तो वहां पर जिला पंचायत सदस्य की पत्नी मोनिका अवस्थी खून से लतपत पड़ी थी । पास में ही उनके पति का लाइसेंसी रिवाल्वर भी पढ़ा था ।आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । गोली कैसे लगी इस बात का पता भी नहीं चल पाया है। क्योंकि मामला जिला पंचायत सदस्य की पत्नी से जुड़ा था जिसके चलते अस्पताल में बीजेपी नेताओं का तांता लगा रहा। फिलहाल परिवार का कोई भी सदस्य इस मामले में बोलने से बचता रहा । वही डॉक्टरों का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

























