शिव सेना ने आतंकवाद का पुतला फूंका

0
141

अंकित साह / हल्द्वानी  – विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा मे कल हुए आतंकी हमले मे मारे गये श्रद्धालुओ की मौत की पूरे देशभर मे कडी निन्दा हो रही तो वही आज हल्द्वानी मे शिव सेना के कार्यकर्ताओ द्वारा अमरनाथ यात्रा मे हुए आतंकी हमले के खिलाफ आतंकवाद का पुतला फूंका गया और आतंक विरोधी नारे भी लगाये गये वही इस दौरान शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेन्द्र नागर ने बताया की अमरनाथ यात्रा देश की सबसे बडी धार्मिक यात्रा और उसके ऊपर आतंकी हमला होना बेहत शर्मनाक घटना है जिसकी पूरी शिव सेना कडे शब्दो मे निन्दा करती है और भारत सरकार के साथ साथ देश के रक्षा मंत्री संे मांग की है की वो आतंकवाद के खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही करे ताकि भविष्य मे इस तरह की कोई बडी घटना ना हो सके।