किशोर सिंह / अजमेर – सेट्ठी आयोग व वेतन विसंगति की मांग को लेकर न्यायिक कर्मचारी 20 जुलाई से सामूहिक आवकाश पर है आज अजमेर में अपनी मांगो को लेकर न्यायिक कर्मचारियो ने कोर्ट परिसर में मीटिंग कर रेली के माध्यम से कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगे नहीं मानने तक सामूहिक अवकाश जारी रखने की चेतावनी दी न्यायिक कर्मचारी संघ ने आज जिला कलक्टर को मुख्य मंत्री के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन दिया है जिसमे उन्होंने अपनी मांगो को सरकार के सामने रखा है कर्मचारियों का कहना हे की सरकार ने पहले भी हमसे वादे किये थे लेकिन अभी तक किसी भी वादे को लागू नहीं किया गया हे कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर लिखित आशवासन की मांग की हे नहीं तो सामूहिक आवकाश जारी रखा जायेगा, संदीप माथुर कर्मचारी नेता ने बताया l

























