किशोर सिंह / अजमेर- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक के नेतृत्व में एक जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी मुख्य अतिथि के रुप में पधारे इस बैठक में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अशोक सैनी जी ने कार्य समिति की बैठक में सभी से रुबरु होते बताया कि आज केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता के लिए जनउपयोगी कार्य कर रही है अब हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है हम सब मिलकर केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तब पहुंचाएं साथ ही सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया एवं facebook पर सक्रिय रहने की अपील करें। नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यों को अधिक अधिक लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचें एवं सभी को जनकल्याणकारी कार्यों की की जानकारी प्रदान कराएं साथ ही जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर और बूथ स्तर तक ले जाये। साथ ही जिला स्तरीय मासिक बैठको का आयोजन किया जाना चाहिए साथ ही मंडल स्तर पर एवम् वार्ड स्तर के प्रभारियों की नियुक्तियां की जायें एवम् नियमित बैठको की समीक्षा की जाये l
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने भाजयूमो को भाजपा का महत्वपूर्ण हिस्सा,हरावल दस्ता बताया और कहा आगामी चुनाव में युवा मोर्चा अहम रोल निभाएगा। विनित पारीक ने प्रदेशाध्यक्ष को युवा मोर्चा के पिछले कार्यकाल का वृत्त रखा और महत्वपूर्ण कार्यक्रमो की जानकारी दी साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया एवम् अजमेर टीम की और से विश्वास दिलाया की युवा मोर्चा का कार्यकर्ता संग़ठन की मजबूती के लिए सदैव ततपर रहेगा। उक्त जिला बैठक होने के बाद सुभाष नगर वार्ड 24 में प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने भाजयुमो बूथ अध्यक्षों व् टीम के साथ बैठक की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय आह्वान संकल्प से सिद्धि का संकल्प दिलवाया गया ।